उदवंत नगर: गजराजगंज में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, कहा- 'मैं उस लड़की से बहुत प्यार करता हूं'
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पेड़ से एक 17 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व. जयराम साह के पुत्र प्रिंस कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ वर्षों से गजराजगंज में रह रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले