रायडीह: तुलमुंगा डुंबर टोली गांव में युवक ने मफलर से फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Raidih, Gumla | Oct 22, 2024 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सुरसांग थाना के तुलमुंगा डुंबर टोली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपने घर में आत्म हत्या कर लिया। परिजनों के अनुसार रात में युवक अपने कमरे में जाकर घर के छत से मफलर के सहारे फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह सुरसांग पुलिस को मिली। जानकारी के मुताबिक युवक ने बाहर काम करने जाने के लिए घर में पैसों की मांग की थी।