रायडीह: जमगई में देवराज इंद्र पूजा महोत्सव में उमड़ी भीड़, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
Raidih, Gumla | Oct 21, 2024 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के पिबो पंचायत स्थित जमगई गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को देवराज इंद्र पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। देवराज इंद्र और ग्राम देवी देवताओं की पूजा के उपरांत नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर लोग रात भर झूमते गाते रहे। लोगों ने बताया सुख समृद्धि अच्छी वर्षा व खेती पूजा का मुख्य उद्देश्य है।