रायडीह: रायडीह प्रखंड को नशा मुक्त बनाने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला संगठन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
Raidih, Gumla | Oct 20, 2024 झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला संगठन गुमला जिला कमेटी ने रविवार को थाना प्रभारी रायडीह से प्रखंड को नशा मुक्त बनाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है। संगठन ने बताया प्रखंड में नशा पर रोकथाम के अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन युवक नशे के गिरफ्त में डूबे हुए हैं। संगठन ने थाना प्रभारी से एक निश्चित समय में बैठक आयोजित कर अभियान को आगे बढ़ाने में मदद की अपील की है।