रायडीह: जोड़ा जाम महादेव नगर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात वृद्ध गंभीर रूप से घायल, रायडीह पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Raidih, Gumla | Oct 18, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा जाम महादेव नगर के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन के टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। रायडीह थाना की गश्ती पुलिस को वृद्ध सड़क किनारे बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला। कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार कर घटना स्थल से फरार हो गया था। वृद्ध मुंह के बल सड़क पर पड़ा हुआ था। वही उसकी पहचान नहीं हो पाई है।