सवायजपुर: चलती रोड़वेज बस में गूंची किलकारी, अजमेर से सीतापुर जा रही महिला ने रुपापुर में बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
रूपापुर में चलती रोडवेज बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला पति के साथ अजमेर से लहरपुर जनपद सीतापुर अपने घर जा रही थी, तभी उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।