हरिद्वार: UKSSSC पेपर वायरल मामले की जांच के लिए पहली बार हरिद्वार पहुंची एसआईटी की टीम, जट बहादरपुर के स्कूल में की पूछताछ
UKSSSC पेपर वायरल मामले में गठित एसआईटी की टीम पहली बार हरिद्वार पहुंची। एसआईटी इंचार्ज जया बलोनी के नेतृत्व में टीम जट बहादरपुर के उस स्कूल में पहुंची जहां परीक्षा केंद्र बनाया गया था और इसी केंद्र से पेपर के कुछ पन्ने वायरल हुए थे। इसलिए टीम ने पूरे स्कूल का मौका मुआयना किया और स्कूल के स्टाफ से भी पूछताछ की। टीम खालिद के घर भी पूछताछ करने पहुंची थी।