लखीसराय: तेज आंधी-बारिश से नया बाजार किऊल नदी में विष्णु महायज्ञ का पंडाल ध्वस्त, फिर भी जुटे रहे दुकानदार
नया बाजार किऊल नदी में चल रहे विष्णु महायज्ञ पर सोमवार की देर संध्या आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम के कारण यज्ञ स्थल पर लगाए गए कई अस्थायी दुकानों के साथ-साथ पूरा पंडाल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा और बारिश के चलते पंडाल टूटकर बिखर गया,तथा स्थानीय दुकानदार 11:00 बजे उन्हें दोबारा व्यवस्था बहाल करने में जुटे देखा गया