कुंडा: भदरी में मोहर्रम के मद्देनजर राजा उदय प्रताप सिंह सहित 13 लोग हाउस अरेस्ट, दूसरे दिन भी पुलिस का पहरा
कुंडा में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। एएसपी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया की भदरी में राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को शुक्रवार रात 9 बजे तक के लिए हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। दूसरे दिन भी भदरी हाउस और अन्य ठिकानों पर पुलिस तैनात की गई है।