लौरिया: लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा मोर गांव मे एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा मोर गांव के विशाल साह की पत्नी प्रतिमा देवी 23 वर्षीय के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।