गिद्धौर: सांसद कालीचरण सिंह ने उपायुक्त रवि आनंद से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक