जालौन: उदोतपुरा गांव में निकली नागिन (मादा नाग) ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
बरसात के मौसम में घरों और गांवों की ओर बढ़ रहा सांपों का खतरा, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बरसात के मौसम में सांपों का निकलना लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में एक छोटी नागिन (मादा नाग) दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन (मादा नाग) को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
⚠️ अपील: यदि आपके आसपास सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
#Jalaun #Orai #SnakeRescue #RainySeason #ForestDepartment
Orai, Jalaun | Jul 14, 2026