दरभंगा: सदर थाना पुलिस चाकू का भय दिखाकर मोबाइल लूटने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सदर थाना पुलिस ने चाकू का भय दिखाकर मोबाइल लूटने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों ने बीती रात्रि कटरहिया रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति को चाकू का भाय दिखाकर उसका मोबाइल लूट लिया, जिसके बाद पीड़ित ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।