दरभंगा: नशे की हालत में हंगामा करते लहेरियासराय थाने की पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
दरभंगा के लहेरियासराय थाने को सूचना मिली कि दो युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लहेरियासराय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पवन कुमार सहनी व अरुण महतो को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच कराने पर दोनों युवकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों के खिलाफ शराबबंदी कानून तोड़ने का इल्जाम है।