दरभंगा: दरभंगा के वार्ड 21 में हरि बोल तालाब सह पार्क में ओपन जिम का हुआ शुभारंभ, वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा सहित अन्य रहे मौजूद
हरिबोल तालाब सह पार्क में ओपन जिम (व्यायामशाला) जनता को समर्पित किया गया। वार्ड नं 21 में पहले से है महिला जिम, चिल्ड्रेन पार्क। वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा संग सिनेट सदस्य सचिन राम, पूर्व चैंबर अध्यक्ष पवन सुरेका, इमाम नजीर उस्मानी और पूर्व पार्षद मधुबाला सिन्हा संग अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति थी।