दरभंगा: बिहार दिवस की शुभ अवसर पर लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में कबड्डी एवं ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बिहार दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस मोटर / ट्राई साइकिल रेस एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक निदेशक नेहा कुमारी जिला खेल पदाधिकारी परिमल एवं जिला खेल सचिव जितेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे ।