बलरामपुर: कोतवाली देहात की पुलिस ने ग्राम घुसाह में स्कूटी को टक्कर मारने की घटना में दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात दुर्गेश कुमार सिंह ने 1अप्रैल शाम 7बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम घुसाह में स्कूटी को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया इस हादसे में स्कूटी सवार बच्ची चोटिल हो गई।घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया।परिजन विनय कुमार शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।घटना की जांच की जा रही है।