बलरामपुर: कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली
1 अप्रैल मंगलवार सुबह 10:00 बजे कंपोजिट विद्यालय शंकरपुर में छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई बच्चों द्वारा आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे के नारे के साथ बच्चों को जहां स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया वहीं अभिभावकों को भी अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। रैली में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका भी उपस्थित रहे।