बल्देवगढ़: बल्देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर करमासन के पास बाइक गाय से टकराई, तीन लोग घायल
बल्देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग करमासन के पास एक बाइक गाय से टकरा गई।जिसमें बाइक सवार सुमित अहिरवार,बॉबी अहिरवार एवं नेहा अहिरवार घायल हो गए।घायल जो कि करमासन में मेला देखने आए थे और मेला देखकर घर वापस जा रहे थे।तभी बाइक गाय से टकरा गई।और बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।घायलों को 108 वाहन के माध्यम से बल्देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।घायल मबई कारी के बताए जा रहे हैं।