बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक आधा घंटा जाम, आवागमन प्रभावित
बल्देवगढ़ नगर में देखा जा रहा है कि बाईपास सुविधा न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इसी प्रकार देखा गया कि आज शाम 6 बजे के करीब मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक आधा घंटा जाम लगा रहा।जिसमें कई आपातकालीन वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। एवं पैदल चलने के साथ साथ वाहन चालकों को भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।