बल्देवगढ़: गुखरई-नयागांव मार्ग पर बाइक पुलिया से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल
गुखरई नयागांव मार्ग पर एक बाइक पुलिया से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।डायल 100 चालक देवेंद्र लोधी के द्वारा बताया गया कि बाइक चालक बाबूलाल पुत्र जगदीश लोधी जो कि उक्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे 108 वाहन के माध्यम से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां पर उक्त घायल का इलाज किया गया।