बल्देवगढ़: खरगापुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
खरगापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वही पीड़ित धनीराम रैकवार के द्वारा बताया गया कि पीड़ित पक्ष के साथ 15 से 20 लोगों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई।पीड़ित पक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।