बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
बल्देवगढ़ नगर के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य दीपक यादव के द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।