रायसेन: विश्व पर्यावरण दिवस पर रायसेन में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न, वृक्ष बनने तक करें देखभाल
Raisen, Raisen | Jun 5, 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायसेन में वार्ड क्रमांक-17 में नगर पालिका परिषद द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना और उनका संरक्षण किया जाना बेहद जरूरी है। हम सभी मिलकर पौधरोपण करें और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करें।