रायसेन: रायसेन में बाइक टकराने के बाद युवक से मारपीट, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Raisen, Raisen | Jun 5, 2025 जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात्रि को एक युवक से तीन युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया,प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक टकराने की छोटी-सी घटना ने बड़ा रूप ले लिया। जिस युवक की बाइक को नुकसान पहुंचा, उसी के साथ तीन अन्य युवकों ने मिलकर मारपीट कर दी।