रायसेन: सांची मार्ग पर एसपी ऑफिस के सामने कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Raisen, Raisen | Jun 4, 2025 रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सांची मार्ग एसपी ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, मोटरसाइकिल पर सवार राजकुमार वंशकार उम्र 21 वर्ष उसके पिता कमल सिंह एवं माता मीराबाई निवासी प्रेमपुरा थाना सुखी सेवनिया घायल हो गए, फरियादी राजकुमार वंशकार की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।