रायसेन: मोदी सरकार के '11 साल संकल्प से सिद्धि तक' अभियान पर भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Raisen, Raisen | Jun 4, 2025 रायसेन। मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांत देव सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु मार्गदर्शन दिया।