सूरजगढ़: हुसैना गांव से मेदनीचौकी पुलिस ने 2011 के एससी-एसटी एक्ट मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार
मेदनी चौकी पुलिस ने हुसैना गांव से मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 110/11 एससी-एसटी एक्ट मामले में इसी गांव के रहने वाले केदार यादव के पुत्र NBW वारंटी रबिन कुमार उर्फ़ रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 3 बजे मेदनीचौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. शनिवार एवं रविवार के बीच रात में वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.