सहार: सहार पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पहले से कोर्ट द्वारा जारी था वारंट
Sahar, Bhojpur | Jul 21, 2025 सहार थाना क्षेत्र से दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कड़वा टोला गांव निवासी सवरू सिंह (पुत्र केदार सिंह) और कामाख्या सिंह (पुत्र जमुना सिंह) के रूप में हुई है।दोनों के खिलाफ पहले से कोर्ट द्वारा वारंट जारी था, जिसके आधार पर सहार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।