Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

यशवंत उच्च विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा, खिजरसराय बाजार में बनी मानव श्रृंखला खिजरसराय। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को यशवंत उच्च विद्यालय, खिजरसराय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के बाद खिजरसराय बाजार में बीडीओ पूजा गहलौत की पहल पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे बाजार में तिरंगे के साथ विद्यार्थियों की कतार आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में एसडीएम केशव आनंद, डीएसपी सुरेंद्र सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय एवं सीडीपीओ मोना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। बीडीओ पूजा गहलौत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Khizirsarai, Gaya | Aug 14, 2026

MORE NEWS