दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा के पोंदूम बाजार पारा से 6 माह के मासूम का घर से दिनदहाड़े अपहरण,पुलिस पतासाजी में जुटी
जिले के विगत देर शाम पोंदूम बाजार पारा में दो बाइक सवारों ने 6 माह के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। कोतवाली थाने में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वालों के बीच हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते रात को ही एएसपी आरके बर्मन, डीएसपी समेत अन्य जवानों को पोंदूम रवाना किया। पुलिस रात में ही गांव पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है।