दंतेवाड़ा: बेदरे में 7 साल की छात्रा की मलेरिया से हुई मौत की जांच करने पहुंची आदिवासी युवा छात्र संगठन दन्तेवाड़ा की टीम
बीते दिनों 11 अगस्त बेदरे के कन्या आश्रम में रहकर पढ़ने वाली 7 साल की छात्रा की मृत्यु की जांच करने आदिवासी युवा छात्र संगठन दन्तेवाड़ा टीम आज बेदरे कन्या आश्रम पहुंची ।जांच टीम ने आश्रम की अधीक्षिका को अनुपस्थित पाया ।इस मामले की जानकारी लेने पर जांच दल को पता चला की अधीक्षिका को एक अन्य स्कूल में भी अध्यापन का कार्य दिया गया है ।