प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में एसपी ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को सम्मानित कर दी जानकारी
पुलिस लाइन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार के दिन 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी ने भी रक्तदान किया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में प्रतापगढ़ पुलिस और जनपद के जागरूक नागरिकों ने भी रक्तदान किया है। वहीं एसपी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कृत कर सम्मानित किया है।