पनागर: सरकारी दफ्तर भी टैक्स के बड़े बकायेदार, नगर निगम के नोटिस से मचा हड़कंप
नगर निगम ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया रखने वाले 18 बड़े बकायेदारों को धारा 173 और 174 के तहत नोटिस थमाए गए हैं। खास बात यह है कि बकायेदारों की इस सूची में आम करदाताओं के साथ कई बड़े शासकीय कार्यालय और संस्थान भी शामिल हैं। 7 सरकारी भवनों पर करीब 36 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इनमें