चित्तौड़गढ़: कुम्हारखेड़ा के ग्रामीणों ने चारागाह को अति कर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
डूंगला तहसील के अंतर्गत आने वाले कुम्हार खेड़ा के ग्रामीणों ने चरागाह को अतिकर्मियों के कब्जे से मुक्त करने की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में आरोप था कि चारागाह के नाम पर 150 बीघा भूमि है जिस पर धीरे-धीरे अति कर्मी कब्जे करते जा रहे हैं.