Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image

नशा उन्मूलन अभियान के तहत कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित = शपथ, रैली और संगोष्ठी के माध्यम से छात्राओं को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

बांदकपुर के सुनपुरा स्कूल के नौनिहाल बच्चों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मांगी सड़क, कलेक्टर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश

दमोह। बांदकपुर मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मंगलवार दोपहर 3 बजे जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्कूल मार्ग की बदहाल स्थिति से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को अवगत कराया। बच्चों ने बताया कि बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ भर जाने से स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है और उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है। बच्चों की बात सुनकर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद शाला स्टाफ व अभिभावकों से चर्चा की।

कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे को निर्देश दिए कि तत्काल मार्ग पर मुरम या मिट्टी डलवाकर आवागमन सुगम बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को परेशानी न हो। साथ ही स्थायी समाधान के रूप में सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त कि�

बांदकपुर के सुनपुरा स्कूल के नौनिहाल बच्चों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मांगी सड़क, कलेक्टर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश दमोह। बांदकपुर मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मंगलवार दोपहर 3 बजे जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्कूल मार्ग की बदहाल स्थिति से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को अवगत कराया। बच्चों ने बताया कि बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ भर जाने से स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है और उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है। बच्चों की बात सुनकर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद शाला स्टाफ व अभिभावकों से चर्चा की। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे को निर्देश दिए कि तत्काल मार्ग पर मुरम या मिट्टी डलवाकर आवागमन सुगम बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को परेशानी न हो। साथ ही स्थायी समाधान के रूप में सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त कि�

Damoh, Damoh | Jul 15, 2026

विदिशा में भोजन की थाली पर बरसीं लाठियां: मानव सेवा न्यास में बुजुर्गों और दिव्यांगों पर लाठी डंडों से हमला

CCTV में कैद हुई मानवता को शर्मनाक करने वाली वारदात

विदिशा। पुराने जिला अस्पताल के सामने संचालित मानव सेवा न्यास में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जिस स्थान पर रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क व सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है, वहीं एक युवक ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भोजन कर रहे बुजुर्गों और दिव्यांगों पर हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में नीली शर्ट पहने युवक को बिना किसी उकसावे के भोजन कर रहे लोगों पर डंडे बरसाते देखा जा सकता है। सेवा स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर कुछ देर तक उत्पात मचाने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर मौजूद लोगों द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही एवं वृद्ध जनों की सुरक्षा की मांग की गई है।

विदिशा में भोजन की थाली पर बरसीं लाठियां: मानव सेवा न्यास में बुजुर्गों और दिव्यांगों पर लाठी डंडों से हमला CCTV में कैद हुई मानवता को शर्मनाक करने वाली वारदात विदिशा। पुराने जिला अस्पताल के सामने संचालित मानव सेवा न्यास में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जिस स्थान पर रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क व सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है, वहीं एक युवक ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भोजन कर रहे बुजुर्गों और दिव्यांगों पर हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में नीली शर्ट पहने युवक को बिना किसी उकसावे के भोजन कर रहे लोगों पर डंडे बरसाते देखा जा सकता है। सेवा स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर कुछ देर तक उत्पात मचाने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर मौजूद लोगों द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही एवं वृद्ध जनों की सुरक्षा की मांग की गई है।

Damoh, Damoh | Jul 15, 2026

राज्यमंत्री लखन पटेल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग; सियासी हलकों में फैसले के कई मायने तलाशे जा रहे

विपक्ष के द्वारा भी दी जा रही अलग अलग प्रतिक्रियाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया। अब उनके पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी, जबकि पशुपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रख लिया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 

सरकार की ओर से इस बदलाव का विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रियों के विभागों में बदलाव सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा भी हो सकता है, लेकिन बिना किसी पूर्व संकेत के किसी मंत्री से महत्वपूर्ण विभाग वापस लेना स्वाभाविक रूप से राजनीतिक संदेश भी देता है। दूसरी ओर कुछ जानकार इसे विभागीय कामकाज और प्रशासनिक समीक्षा से जोड़कर देख रहे हैं। 

वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास उनके मूल विभागों के अलावा पशुपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी आ गया है, जिससे उनके पास विभागों की संख्या पहले से अधिक हो गई है। हाल के दिनों में विधानसभा कार्यों से जुड़े कई विभागों के लंबित मामलों को लेकर भी मुख्यमंत्री के अधीन विभाग चर्चा में रहे हैं। 

राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा के भीतर इसे सरकार की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और प्रदर्शन आधारित निर्णय बताया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे सरकार के भीतर असंतोष और समन्वय की कमी का संकेत बता रहा है। हालांकि विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक प्रतिक्रिया हैं और सरकार ने इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

राजनीतिक दृष्टि से यह फैसला लखन पटेल की सार्वजनिक और राजनीतिक छवि पर भी प्रभाव डाल सकता है। समर्थक इसे अस्थायी प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था मान रहे हैं, जबकि आलोचक इसे उनके राजनीतिक कद में कमी के रूप में देख रहे हैं। अंतिम राजनीतिक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि भविष्य में उन्हें कोई नया महत्वपूर्ण दायित्व मिलता है या नहीं तथा सरकार इस बदलाव के पीछे क्या आधिकारिक कारण सामने रखती है।

फिलहाल इतना स्पष्ट है कि मंत्रिमंडल में हुआ यह परिवर्तन केवल विभागीय फेरबदल भर नहीं माना जा रहा, बल्कि आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों और सरकार की रणनीति के संदर्भ में भी इसे गंभीरता से देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इस निर्णय के वास्तविक कारण और इसके राजनीतिक प्रभाव अधिक स्पष्ट हो सकते हैं।

Lakhan Patel 
Collector Office Damoh 
Dr Mohan Yadav

राज्यमंत्री लखन पटेल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग; सियासी हलकों में फैसले के कई मायने तलाशे जा रहे विपक्ष के द्वारा भी दी जा रही अलग अलग प्रतिक्रियाएं भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया। अब उनके पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी, जबकि पशुपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रख लिया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सरकार की ओर से इस बदलाव का विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रियों के विभागों में बदलाव सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा भी हो सकता है, लेकिन बिना किसी पूर्व संकेत के किसी मंत्री से महत्वपूर्ण विभाग वापस लेना स्वाभाविक रूप से राजनीतिक संदेश भी देता है। दूसरी ओर कुछ जानकार इसे विभागीय कामकाज और प्रशासनिक समीक्षा से जोड़कर देख रहे हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास उनके मूल विभागों के अलावा पशुपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी आ गया है, जिससे उनके पास विभागों की संख्या पहले से अधिक हो गई है। हाल के दिनों में विधानसभा कार्यों से जुड़े कई विभागों के लंबित मामलों को लेकर भी मुख्यमंत्री के अधीन विभाग चर्चा में रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा के भीतर इसे सरकार की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और प्रदर्शन आधारित निर्णय बताया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे सरकार के भीतर असंतोष और समन्वय की कमी का संकेत बता रहा है। हालांकि विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक प्रतिक्रिया हैं और सरकार ने इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राजनीतिक दृष्टि से यह फैसला लखन पटेल की सार्वजनिक और राजनीतिक छवि पर भी प्रभाव डाल सकता है। समर्थक इसे अस्थायी प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था मान रहे हैं, जबकि आलोचक इसे उनके राजनीतिक कद में कमी के रूप में देख रहे हैं। अंतिम राजनीतिक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि भविष्य में उन्हें कोई नया महत्वपूर्ण दायित्व मिलता है या नहीं तथा सरकार इस बदलाव के पीछे क्या आधिकारिक कारण सामने रखती है। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि मंत्रिमंडल में हुआ यह परिवर्तन केवल विभागीय फेरबदल भर नहीं माना जा रहा, बल्कि आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों और सरकार की रणनीति के संदर्भ में भी इसे गंभीरता से देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इस निर्णय के वास्तविक कारण और इसके राजनीतिक प्रभाव अधिक स्पष्ट हो सकते हैं। Lakhan Patel Collector Office Damoh Dr Mohan Yadav

Damoh, Damoh | Jul 15, 2026

दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य दल
===

बाल्यकालीन बीमारियों की रोकथाम एवं वर्षा ऋतु में बच्चों को दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 14 जुलाई से प्रारंभ हुआ दस्तक अभियान पूरे उत्साह के साथ संचालित किया जा रहा है। आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम का संयुक्त दल घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 5 साल तक के बच्चों में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिये विटामिन ए अनुपूरण के साथ एनीमिया से बचाव हेतु आईएफए सिरप की डोज निर्धारित मानक अनुसार पिलाई जा रही है।

दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य दल === बाल्यकालीन बीमारियों की रोकथाम एवं वर्षा ऋतु में बच्चों को दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 14 जुलाई से प्रारंभ हुआ दस्तक अभियान पूरे उत्साह के साथ संचालित किया जा रहा है। आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम का संयुक्त दल घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 5 साल तक के बच्चों में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिये विटामिन ए अनुपूरण के साथ एनीमिया से बचाव हेतु आईएफए सिरप की डोज निर्धारित मानक अनुसार पिलाई जा रही है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

मुड़िया विद्यालय में 'नशे से है दूरी, ज़रूरी 2.0' के तहत नशा मुक्ति जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

मुड़िया विद्यालय में 'नशे से है दूरी, ज़रूरी 2.0' के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026