ब्यौहारी: भमरसेन से पैदल गोदावल धाम पहुंचे कावड़िए, भगवान शिव को चढ़ाया जल
सावन माह में कावड़िए भमरसेन से पैदल यात्रा कर गोदावल धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर कावड़ के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण शिव भक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा और जलाभिषेक का वीडियो मंगलवार शाम करीब 6 बजे सामने आया।