सहकारिता मंत्री गौतम दक ने मंगलवार को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंगलवाड़ में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।