डौण्डी: दिघवाड़ी स्कूल में 4 महीने से पेयजल बंद, पानी के लिए तरस रहे विद्या के मंदिर के ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
Dondi, Balod | Jul 17, 2026 ग्राम पंचायत चिहरो के आश्रित ग्राम दिघवाड़ी में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दिघवाड़ी में पिछले महीने से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप है। स्कूल में 60 से ज्यादा बच्चे प्यासे रहकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर अब ग्रामीणों ने आरपार की लड़ाई का फैसला ले लिया है।