लखीसराय: लखीसराय रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस वालों की हुई सघन जांच
लखीसराय जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. शनिवार पूर्वाह्न 9 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से जानकारी दी गई. जिसके मुताबिक वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा गश्ती दल, ऑडी तथा डायल 112 डयूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच की गई.