गया में डॉ. बत्रा हेल्थ केयर का हुआ शुभारंभ, विधायक मनोरमा देवी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
गया। गया शहर के गया कॉलेज मोड़ स्थित घराना जोन में डॉ. बत्रा हेल्थ केयर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी, डॉ. हरदीप सोनी, हेड–मेडिकल सर्विसेज औऱ विक्रम धवन, नेशनल हेड–ऑपरेशंस सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थिती में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
डॉ. बत्रा हेल्थ केयर में आधुनिक सुविधाओं के साथ होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यहां विशेष रूप से त्वचा रोग, एलर्जी, बालों से संबंधित समस्याओं और श्वसन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के लिए चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्घाटन के दौरान विधायक मनोरमा देवी ने डॉ. बत्रा हेल्थ केयर के संचालकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जरूरी है। गया शहर में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा नया केंद्र शुरू होने से लोगों को उपचार और चिकित्सकीय सलाह लेने में सुविधा होगी।
हेल्थ केयर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार होम्योपैथिक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र में आधुनिक व्यवस्था के साथ मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझकर आवश्यक सलाह देने पर जोर दिया जाएगा। उद्घाटन के बाद विधायक मनोरमा देवी ने केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
#गयाजी
#drbtra
#GayaPolice
#गया_हो
#apcolony
#bodhgayabihar
#क्लीनिक