बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के गिदडपुरा गांव के नजदीक स्थित कणव नर्सरी पर एक दैनिक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे वन रेंजर महेश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। हालांकि परिजनों ने हत्या का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।