पटना ग्रामीण: पटना में खान सर ने दी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी, छात्रों के लिए 156 पकवानों का किया आयोजन
अंजुमन इस्लामिया हाल में मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से ही खान सर ने अपने छात्रों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है। खान सर की यह तीसरी रिसेप्शन पार्टी है। इससे पहले खान सर ने महिला स्टूडेंट्स के लिए रिसेप्शन की पार्टी दी थी और आज खान सर अपने छात्रों को यह रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। आज की आयोजित इस पार्टी में 156 तरह के पकवान बनाए गए हैं।