बहराइच: केडीसी के पास विद्यार्थी परिषद ने ममता सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला,
कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले ने जिले में तूल पकड़ लिया है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अखिल विद्यार्थी परिषद ने केडीसी के पास ममता सरकार का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने कड़ी कार्रवाई को लेकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा है।