बहराइच: गुलहरिया गांव में हमलावरों ने कहासुनी पर युवक को जमकर पीटा,पुलिस जाच में जुटी
रामगांव थाने के गुलहरिया गांव में हमलावरों ने कहासुनी पर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। फोन पर बात करने के दौरान डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर हुई वारदात। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।