बहराइच: बहराइच अस्पताल मे बिसवरिया निवासी मारपीट मे घायल युवक कराया गया भर्ती पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला
बहराइच अस्पताल में बिस्वारिया निवासी अर्जुन पुत्र राघव उस वक्त घायल अवस्था में पहुंच गए जब उन पर पुरानी रंजिश के चलते बशीरगंज क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों ने उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।