बहराइच: वजीरबाग इलाके में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान,शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
जिले के कोतवाली नगर इलाके वजीरबाग इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। शव की पहचान न होने के कारण 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि पहचान नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।