बहराइच: दरगाह सहित जनपद में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथियां निर्धारित
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बीपी सत्यार्थी ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तथा पोस्ट मैट्रिक एवं उच्च श्रेणी शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।