कुंदा: शिव तांडव के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, जयकारों से गूंजा कुंदा
Kunda, Chatra | Oct 21, 2026 * शारदीय नवरात्रि समापन के बाद बुधवार को नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ पूजा पंडाल से प्रतिमा निकालकर पूरे गांव और बाजार का भ्रमण कराया गया। यात्रा का मुख्य आकर्षण शिव तांडव की प्रस्तुति रही, जिसे देखने सड़क के दोनों ओर भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जयकारों के साथ भक्ति में झूमते नजर आए।