रामपुर मनिहारन: पुलिस ने गोचर ITI के पास फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार
रामपुर मनिहारान पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग की स्पेलेंडर बाइक बरामद की है। बाइक पर फर्जी प्लेट लगी थी। पुलिस के अनुसार,एसएसपी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।